Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Ashes 2025: दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 2-0 से बढ़त

AUS-W vs ENG-W (Photo Source: Getty Images)

Women’s Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला  के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को मेलबर्न में खेला गया। मेजबान टीम ने 21 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है और महिला एशेज में दो और अंक अर्जित कर लिए हैं।

दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवरों में 180 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड महिला टीम 48.1 ओवरों में 159 के स्कोर पर सिमट गई।

एलिस पैरी ने खेली अर्धशतकीय पारी

दूसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी ही शुरुआत मिली थी। एलिसा हीली और फीबी लीचफील्ड के बीच पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई थी। कप्तान एलिसा हीली ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 29 रन की पारी खेली। वहीं, फीबी लीचफील्ड ने भी 50 गेंदों में 29 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके चलते टीम 180 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। एलिस पैरी ने 74 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 10 ओवर में 35 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं, एलिस कैप्सी ने तीन विकेट और लॉरेन बेल ने दो विकेट लिए।

एलाना किंग और किम गार्थ की गेंदबाजी ने लूटी महफिल

पहले वनडे की तरह दूसरे वनडे में भी इंग्लैंड की बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 पर ऑलआउट हो गई। एमी जोन्स ने 103 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। वहीं, नेट सिवर-ब्रंट ने 57 गेंदों में 35 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज योगदान नहीं दे पाई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलाना किंग ने10 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए। किम गार्थ ने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि, मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...