Skip to main content

ताजा खबर

Womens Ashes, 2025: गार्डनर-हीली की वजह से पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी मात, एशेज में की शानदार शुरुआत 

AUS-W vs ENG-W (Image Credit- Twitter X)

AUS-W vs ENG-W 2025, 1st W-ODI Review: वीमेन एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। आज 12 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच नाॅर्थ सिडनी ओवल मैदान, सिडनी पर खेला गया। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली और एश्ले गार्डनर के ऑलराउंड खेल के चलते 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है।

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को मात्र 204 रनों पर रोक दिया, तो वहीं उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी के चलते इस टारगेट को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की शानदार तरीके से शुरुआत की है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला पहले वनडे मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 43.1 ओवरों में मात्र 204 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान हीतर नाइट ने 39 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो व्हाइट हाॅज ने 38 और एमी जोंस ने 31 रनों की पारी खेली।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो एश्ले गार्डनर को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। तो किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा डार्सी ब्राउन को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से मिले 205 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 38.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रही एलिसा हीली ने 70 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो एश्ले गार्डनर 42* रन बनाकर नाबाद रही और टीम को मैच जिताकर ही वापिस लौटी।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो लाॅरेन प्लेयर और सोफी एसलटोन को 2-2 विकेट मिले। तो लाॅरेन बेल और चार्लेट डीन को 1-1 सफलता मिली।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...