Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024: संजय मांजरेकर ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले रिचा घोष को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Richa Ghosh (Source X)

आज यानी 6 अक्टूबर को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच इन दोनों टीमों के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस बेहतरीन मुकाबले से पहले पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

संजय मांजरेकर के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से रिचा घोष को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है और वो प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड भी अपने नाम कर सकती है। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिचा घोष का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘तीन खिलाड़ियों को इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। सबसे पहला नाम है रिचा घोष और दूसरे नंबर पर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर। पहले मैच में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए नहीं देखा गया था और ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है।

तीसरी खिलाड़ी आशा शोभना होगी जिन्होंने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में घातक गेंदबाजी की है। दो बड़ी भविष्यवाणी यह है कि दिन के मैच में टीम इंडिया पाकिस्तान को मात देगी। दूसरी रिचा घोष को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिल सकता है। दो स्टंपिंग और एक आक्रामक 40 रनों की पारी। ऐसा करने से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिल जाएगा।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार खेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया

बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच में सभी खिलाड़ियों को अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 31 रनों से हराया था। टीम का आत्मविश्वास इस समय काफी बढ़ा हुआ है और यह बात हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को भी काफी अच्छी तरह से पता होगी।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...