Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024: मैच-10, ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला प्रीव्यू, जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड, और पिच रिपोर्ट के बारे में यहां

AUS-W vs NZ-W Dream 11 (Source X)

8 अक्टूबर को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस आगामी मुकाबले को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था जबकि न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 58 रनों से जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। जहां एक तरफ इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के ग्रुप A अंक तालिका में न्यूजीलैंड दो अंकों के साथ और +2.900 नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के भी दो अंक है लेकिन उनका नेट रन रेट +1.908 का है और टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में होगा जबकि इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल डिजनी+ हॉटस्टार के एप और वेबसाइट पर होगी।

पिच रिपोर्ट:

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए काफी मददगार होगी। यहां की एक तरफ की बाउंड्री काफी छोटी है और इसका उपयोग बल्लेबाज जरूर करना चाहेंगे। वहीं दूसरी और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता रहेगा वैसे-वैसे स्पिनर्स को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस मैच में बारिश को लेकर कोई भी फोरकास्ट नहीं किया गया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 19 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें आस्ट्रेलिया ने 13 में जीत दर्ज की है जबकि न्यूजीलैंड महिला टीम ने छह मैच अपने नाम किए है। एक नो-रिजल्ट रहा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला 10 अगस्त 2007 को खेला गया था जबकि अंतिम बार इन दोनों टीमों के बीच 25 फरवरी 2024 को मैच खेला गया है।

संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया की सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। कप्तान एलिसा हीली को जल्द से जल्द अपने पुराने फॉर्म में वापस आना होगा। Darcie Brown को प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक ही ओवर फेंका था और 12 रन दिए थे।

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, एनाबेल सदरलैंड।

न्यूजीलैंड महिला टीम:

न्यूजीलैंड महिला टीम के ओपनर ने पावरप्ले का इस्तेमाल अच्छी तरह से किया था। यही नहीं सभी गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। टीम की प्लेइंग XI में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

सोफी डिवाइन (कप्तान), जॉर्जिया प्लिमर, सूजी बेट्स, अमेलिया केर, मैडी ग्रीन, ली ताहुहू, जेस केर, फ्रैंक जोनास, ब्रुक हॉलिडे, मौली पेनफोल्ड, हन्ना रोवे, रोज़मेरी मायर

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...