Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024: अगर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो क्या इंडिया टीम सेमीफाइनल से हो जाएगी बाहर?

Women T20 World Cup 2024 अगर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो क्या इंडिया टीम सेमीफाइनल से हो जाएगी बाहर

Australia, Pakistan ,India (Pic SOURCE-X)

आज यानी 11 अक्टूबर को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। बता दें कि, यह मुकाबला टीम इंडिया के प्लेऑफ में क्वालीफाई होने के लिए भी बहुत ही जरूरी है। दरअसल टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों के ही चार अंक हैं।

ग्रुप A में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अंक तालिका में पहला पायदान अपने नाम किया हुआ है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के भी चार अंक हैं और वो दूसरे स्थान पर है। अब बचे हुए ग्रुप स्टेज मैच के रिजल्ट के जरिए ही यह बात पता चलेगी कि कौनसी दो टीमें ग्रुप A में टॉप 4 के लिए क्वालीफाई करती है।

ग्रुप A के बारे में जाने यहां

ग्रुप A में इस समय ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट इंडिया से काफी ऊपर है और इसी वजह से टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया को अब अपने बचे हुए दो मैच पाकिस्तान और इंडिया के खिलाफ खेलने हैं। न्यूजीलैंड टीम को भी अभी दो मैच और खेलने हैं और वो भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

ऐसे टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है

सिनेरियो 1: ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान को हराना होगा

अगर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो उनके 6 अंक हो जाएंगे और वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं दूसरी और पाकिस्तान टीम को अपने अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा।

यही नहीं टीम इंडिया को भी ऑस्ट्रेलिया को अपने फाइनल मैच में मात देनी होगी। अगर न्यूजीलैंड अपने बचे हुए मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो उनके भी सामान्य अंक होंगे और सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट के जरिए लिया जाएगा।

सिनेरियो 2: पाकिस्तान अगर ऑस्ट्रेलिया को हराता है तो

अगर पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो यह ग्रुप और भी रोमांचक हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, इंडिया और पाकिस्तान तीनों के चार-चार अंक हो जाएंगे।

इसके बाद इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना बेहद जरूरी होगा। यही नहीं टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबे अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उनका नेट रन रेट भी बेहतर हो जाए।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...