Skip to main content

ताजा खबर

Women Asia Cup 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

Women Asia Cup 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

Indian Women Team (Photo Source: X/Twitter)

Women’s Asia Cup schedule: 19 जुलाई से श्रीलंका में महिला एशिया कप का आयोजन किया जाना है। एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम के सात बजे से शुरू होगा। बता दें कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबला श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वुमेंस टी-20 एशिया कप 2024 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान यूएई और नेपाल की टीम को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें मोजूद है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा। एशिया कप में अब तक भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है और भारतीय टीम एक बार फिर अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी।

आपको बता दें कि, महिला एशिया कप की शुरुआत साल 2004 में हुई थी, जिसके बाद यह टूर्नामेंट कुल 8 बार खेला जा चुका है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है कि भारत हमेशा महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है. टीम इंडिया ने अब तक एशिया कप में 8 फाइनल खेले हैं, जिनमें से उसने 7 मौकों पर उन्होंने जीत हासिल की है। भारत की फाइनल में एकमात्र हार 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ आई थी।

भारत का एशिया कप में शेड्यूल

वुमेंस टी-20 एशिया कप 2024 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी, वहीं 21 जुलाई को टीम का सामना यूएई से होगा। ग्रुप स्टेज में गत चैंपियन भारतीय टीम अपना आखिरी मैच नेपाल से खेलेगी।

भारत बनाम पाकिस्तान: 19 जुलाई
भारत बनाम यूएई: 21 जुलाई
भारत बनाम नेपाल: 23 जुलाई

महिला एशिया कप 2024 का फुल शेड्यूल (Women’s Asia Cup schedule)

19 जुलाई- यूएई बनाम नेपाल
19 जुलाई- भारत बनाम पाकिस्तान
20 जुलाई- मलेशिया बनाम थाईलैंड
20 जुलाई- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
21 जुलाई- भारत बनाम यूएई
21 जुलाई- पाकिस्तान बनाम नेपाल
22 जुलाई- श्रीलंका बनाम मलेशिया
22 जुलाई- बांग्लादेश बनाम थाईलैंड
23 जुलाई- पाकिस्तान बनाम यूएई
23 जुलाई- भारत बनाम नेपाल
24 जुलाई- बांग्लादेश बनाम मलेशिया
24 जुलाई- श्रीलंका बनाम थाईलैंड
26 जुलाई- सेमीफाइनल- 1
26 जुलाई- सेमीफाइनल- 2
28 जुलाई- फाइनल

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...