
WI vs UGA (Photo Source: Getty Images)
T20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मुकाबला वेस्टइंडीज और युगांडा के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सह मेजबान वेस्टइंडीज ने 134 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में युगांडा की टीम 12 ओवर में 39 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत में वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील हुसैन का सबसे बड़ा योगदान रहा।
WI vs UGA: पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने बनाए 173 रन
मुकाबले की बात करें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने काफी जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 42 गेंद पर 44 रन बनाए। वहीं आंद्रे रसेल ने निचले क्रम में 17 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 173 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इनके अलावा निकोलस पूरन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 22-22 रनों का योगदान दिया। वहीं रोवमन पॉवेल ने 23 रन बनाए। युगांडा की तरफ से कप्तान मसाबा ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा शुरू से ही दबाव में बिखरती हुई दिखी। बिना खाता खोले ही उनकी टीम को पहला झटका लग गया। इसके बाद टीम उस झटके से कभी उबर ही नहीं पाई और लगातार अपने विकेट गंवाती रही। मात्र 25 रनों तक 8 विकेट गिर गए और इसके बाद 39 के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रुप से ये सबसे कम स्कोर है। इससे पहले नीदरलैंड की टीम भी श्रीलंका के खिलाफ 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में मात्र 39 रनों पर ढेर हो गई थी।
वेस्टइंडीज की जीत में चमके अकील हुसैन, डाला शानदार स्पेल
वेस्टइंडीज की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान अकील हुसैन का रहा। उन्होंने अपने करियर का बेस्ट स्पेल डाला। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा भी दर्ज किया। उनकी गेंदबाजी के आगे युगांडा के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम मात्र 39 रनों पर ढेर हो गई। युगांडा के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत से वेस्टइंडीज के नेट रन रेट में काफी सुधार हुआ है और अब सुपर-8 में उनके पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई है।
Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह
SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’
AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा
R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’

