Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA: दूसरा टेस्ट: पहला दिन: शमार जोसेफ ने अपने रफ़्तार से बरपाया कहर, 5 विकेट हॉल लेकर तोड़ी अफ्रीकी टीम की कमर

WI vs SA: दूसरा टेस्ट: पहला दिन: शमार जोसेफ ने अपने रफ़्तार से बरपाया कहर, 5 विकेट हॉल लेकर तोड़ी अफ्रीकी टीम की कमर

WI vs SA (Photo Source: Getty Images)

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रह। पहले दिन कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जो टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन काफी कम देखने को मिलता है। दोनों टीमों को मिलाकर पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे। दोनों टीमों का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया। इस दौरान वेस्टइंडीज के युवा सनसनी शमार जोसेफ ने करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल लेकर कहर बरपाया।

वहीं उनका साथ दे रहे जायडन सील्स ने 3 विकेट लिया। इन दोनों की धाकड़ गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम महज 160 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने कहर बरपाया। उन्होंने मेजबानों के 97 रन पर 7 विकेट गिराकर खुदको मैच में आगे रखा। इस दौरान वियान मुल्डर 4 विकेट के साथ अफ्रीकी टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे।

WI vs SA: कुछ ऐसा रहा दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन

विंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के चलते सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहने के बाद मेहमान साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला शमार जोसेफ और जायडन सील्स की जोड़ी ने कुछ ही ओवर में गलत साबित कर दिया। इन दोनों की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीकी टीम 54 ओवर में 160 रनों पर सिमट गई।

मेहामान टीम की निराशाजनक बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए डेन पिएड्ट 38 रनों के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे, उनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक समय पर 97/9 था, तब डेन पिएड्ट ने नांद्रे बर्गर के साथ 10वें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम की हालत और खस्ता नजर आई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक 97 रन पर 7 विकेट खो चुकी है। टीम के 5 बल्लेबाज तो इस दौरान दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं जेसन होल्डर एक छोर को संभाले हुए हैं और वह दिन के अंत तक 33 रन बनाकर नाबाद रहे साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में वियान मुल्डर चमके, जिन्होंने महज 6 ओवर में 18 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? ये 3 खिलाड़ी बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान

3 Players Who Can Lead India Women After Harmanpreet Kaur (image via getty) हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर, 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी (टेस्ट, वनडे और टी20आई...

IND vs WI: ‘टीम इंडिया खतरनाक है, पर हम भी झुकेंगे नहीं’ – पहले T20 मुकाबले से पहले अकील हुसैन का बड़ा बयान

IND vs WI: Akeal Hosein Expresses Confidence Ahead of 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6...

IPL में ‘दादा’ की धमाकेदार वापसी! सौरव गांगुली बने DC के नए हेड कोच; पहली बार संभालेंगे मुख्य कोच की जिम्मेदारी

Sourav Ganguly Appointed Delhi Capitals Head Coach for IPL 2027 (image via getty) 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले लीडरशिप में बड़े बदलाव के तहत, दिल्ली कैपिटल्स ने...

Ranji Trophy 2026-27: मुंबई की टीम में जायसवाल की वापसी, आयुष म्हात्रे बने उपकप्तान; सूर्यकुमार को नहीं मिली जगह

Ranji Trophy: Yashasvi Jaiswal Returns, Ayush Mhatre Named Vice-Captain as Suryakumar Yadav Misses Out for Mumbai (Image credit Twitter – X) मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले...