Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA: खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से रहा दक्षिण अफ्रीका के नाम, कप्तान टेम्बा बावुमा ने खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

WI vs SA: खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से रहा दक्षिण अफ्रीका के नाम, कप्तान टेम्बा बावुमा ने खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

Temba Bavuma (Pic Source-X)

इस समय वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच के खेल का दूसरा दिन खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अभी तक पहले टेस्ट में काफी अच्छी स्थिति में है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से उनकी पहली पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 182 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स खेले। टेम्बा बावुमा के अलावा सलामी बल्लेबाज Tony De Zorzi ने 78 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। एडन मार्करम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 रन बनाए जबकि David Bedingham ने 29 रनों की पारी खेली।

विकेटकीपर-बल्लेबाज काइल वेरेने ने 87 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 39 रनों का योगदान दिया जबकि Ryan Rickelton 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वियान मुल्डर 76 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 37* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि कगिसो रबाडा ने 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12* रन बना लिए हैं। इन दोनों ने 9वें विकेट के लिए अभी तक 16* रनों की साझेदारी कर ली है।

खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए होगा काफी महत्वपूर्ण

मेजबान की ओर से अभी तक जोमेल वार्रिकन ने तीन विकेट झटक लिए हैं जबकि केमार रोच और जेडन सीरल्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं। एक विकेट जेसन होल्डर ने हासिल किया है।

खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। वेस्टइंडीज यही चाहेगा कि वो जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को उनकी पहली पारी में ऑलआउट करें। वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम भी खेल के तीसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...