Skip to main content

ताजा खबर

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 12-12 मैच, भारत ने नौ मैच, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने छह-छह मैच और पाकिस्तान ने पांच मैच खेले हैं। साउथ अफ्रीका ने जो चार टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से दो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए थे। इन 2 मैच में साउथ अफ्रीका के पहली पसंद के खिलाड़ी SA 20 टूर्नामेंट खेलने में बिजी थे। जिसके वजह से प्रोटियाज की बी टीम दौरे पर गई थी।

टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की अगुवाई वाली टीम वर्तमान में WTC (World Test Championship) अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना एक कठिन काम लगता है। इस बीच, कप्तान ने शेड्यूल के बारे में खुलकर बात की और बताया कि खिलाड़ियों को हमेशा ऐसा लगता है कि वे बार-बार नई शुरुआत कर रहे हैं क्योंकि टीम में निरंतरता ही नहीं है।

टेम्बा बावुमा ने टीम के कैलेंडर पर जताई नाराजगी 

वर्ल्ड की 3 बड़े टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत में खिलाड़ियों को लेकर कोई समस्या नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर टीम के लिए मैच खेलने के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लीग क्रिकेट खेलने के लिए देश की टीम को हाथ दे देते हैं। इसपर बावुमा ने कहा कि टीम प्रबंधन टेस्ट ब्लूप्रिंट पर चर्चा कर रहा है। इसकी मदद से शेड्यूल और टीम कैलेंडर को सुधारा जाएगा। बावुमा को उम्मीद है कि आगे चलकर चीजें बेहतर होंगी।

उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद 7 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने से पहले खिलाड़ियों में उत्साह है।

“यह एक ऐसी चुनौती है जो जरूरी नहीं कि हमारे लिए अनोखी हो। क्योंकि यह एक ऐसी चुनौती है जिसका सामना बड़ी तीन टीमों के बाहर सभी टीमों को करना पड़ता है। ऐसा महसूस होता है कि हम एक टीम के रूप में बार-बार शुरुआत कर रहे हैं। चुनौती यह है कि हमारे पास जो कुछ है उसके साथ काम करना है। हम इसे बहाने के रूप में उपयोग नहीं करते हैं।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...