
Jos Buttler (Photo Source: Getty Images)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 31 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करना है। इस बीच, इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बटलर अब तक अपनी काफ इंजरी से नहीं उबर पाए हैं।
बता दें, जोस बटलर को पहले वनडे टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि, बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा है।
बोर्ड ने लियम लिविंगस्टोन को सौंपी कप्तानी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लियम लिविंगस्टोन को कप्तानी सौंपी है। क्योंकि बेन डकेट और हैरी ब्रूक दोनों ही स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बटलर की गैरमौजूदगी में हैरी ब्रूक ने टीम की कमान संभाली थी।
जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के बाद नहीं खेला है एक भी मैच
जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद अब तक कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उन्हें जुलाई में द हंड्रेड की तैयारी के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। रिहैब के बाद वह टी20 ब्लास्ट में ससेक्स के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में लंकाशायर के लिए वापसी करने वाले थे, लेकिन फिर से चोटिल हो गए। इसी इंजरी के चलते बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम-
जोस बटलर (केवल टी20 सीरीज के लिए), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मसूली, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, जॉन टर्नर
WI vs ENG, वनडे सीरीज शेड्यूल:
गुरुवार 31 अक्टूबर: पहला वनडे – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ
शनिवार 2 नवंबर: दूसरा वनडे – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ
बुधवार 6 नवंबर: तीसरा वनडे – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
WI vs ENG, T20I सीरीज शेड्यूल:
शनिवार 9 नवंबर: पहला टी20 – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
रविवार 10 नवंबर: दूसरा टी20 – केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
गुरुवार 14 नवंबर: तीसरा टी20 – ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया
शनिवार 16 नवंबर: चौथा टी20 – ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया
रविवार 17 नवंबर: पांचवां टी20 – ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

