Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN सीरीज के बाद जानें WTC Points Table का ताजा हाल, क्या भारत को हुआ नुकसान?

WI vs BAN सीरीज के बाद जानें WTC Points Table का ताजा हाल क्या भारत को हुआ नुकसान

WI vs BAN (Photo Source: Getty Images)

WTC 2023-25 Points Table: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 नवंबर से सबीना पार्क में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने 101 रन से जीत हासिल की।

इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। आइए आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश किस पायदान पर है और क्या इससे भारत को कुछ नुकसान पहुंचा है?

यह भी पढ़े:- WI vs BAN: बांग्लादेश ने खत्म किया 15 साल का सूखा, दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 101 रन से दी मात

WTC 2023-25 Points Table में इस स्थान पर है बांग्लादेश और वेस्टइंडीज

दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश की टीम 9वें और वेस्टइंडीज 8वें स्थान पर थी। मैच के बाद बांग्लादेश 12 मैचों में 4 जीत, 8 हार, 45 अंक और 31.25 PCT% के साथ 8वें पायदान पर आ गई है। वहीं, वेस्टइंडीज 11 मैचों में दो जीत, 7 हार, 32 अंक और 24.24 PCT% के साथ 9वें स्थान पर है। दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

पहले स्थान पर बरकरार है भारत

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। टीम 98 अंक, 61.11 PCT% के साथ पहले स्थान पर है। भारत ने अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 9 में जीत मिली है। भारत को WTC फाइनल में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीरी टेस्ट सीरीज को 4-0 या 5-0 से जीतना होगा।

तीसरे स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 233 रनों से जीत के बाद साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में 5 जीत, 64 अंक, 59.26 PCT% के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है। टीम 13 मैचों में 8 जीत, 90 अंक, 57.69 PCT% के साथ है। वहीं, श्रीलंकाई टीम 10 मैचों में 5 जीत और 60 अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 12 मैचों में 6 जीत, 69 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

लेटेस्ट WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल-

पोजिशन टीम मैच जीत हार ड्रा नो रिजल्ट अंक PCT
1 भारत 15 9 5 1 0 110 61.110
2 साउथ अफ्रीका 9 5 3 1 0 64 59.260
3 ऑस्ट्रेलिया 13 8 4 1 0 90 57.690
4 श्रीलंका 10 5 5 0 0 60 50.000
5 न्यूजीलैंड 12 6 6 0 0 69 47.920
6 इंग्लैंड 20 10 9 1 0 102 42.500
7 पाकिस्तान 10 4 6 0 0 40 33.330
8 बांग्लादेश 12 4 8 0 0 45 31.250
9 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 0 32 24.240

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...