Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN: पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 7 रन से हराकर बांग्लादेश ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, पढ़ें बड़ी खबर 

WI vs BAN: पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 7 रन से हराकर बांग्लादेश ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, पढ़ें बड़ी खबर 

West Indies vs Bangladesh, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं 15 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश की युवा टीम ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ, रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से जीत दर्ज की है।

यह पहली बार था जब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ, वेस्टइंडीज में किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले से पहले कुल 16 टी20 मैच खेले गए थे। लेकिन यह पहली बार था जब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज में जीत हासिल की।

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच का हाल

अर्नोस वेले मैदान किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में खेले गए इस पहले टी20 मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए।

टीम के लिए सौम्य सरकार ने 43, तो जाकेर अली ने 27, मेहदी हसन ने 26 और शमिम हुसैन ने 27 रनों की पारी खेली। कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अकील हुसैन और ओबेद मैकाॅय को 2-2 सफलता मिली। इसके अलावा रोस्टन चेज और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी ओर, जब मेजबान वेस्टइंडीज बांग्लादेश से मिले 148 रनों के छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवर में 140 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे महज 7 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम के लिए कप्तान रोवमैन पाॅवेल ने 35 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों से मदद ना मिलने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मेहदी हसन ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। तो हसन महमूद और तस्कीन अहमद को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा तंजिम हसन साकिब और रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...