Skip to main content

ताजा खबर

West Indies या South Africa, Semi Final के लिए कौन करेगा क्वालीफाई? पढ़ें Qualification Scenario

West Indies या South Africa, Semi Final के लिए कौन करेगा क्वालीफाई? पढ़ें Qualification Scenario
WI vs SA (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024 Super 8, Group 2 Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की दौड़ बेहद ही रोमांचक हो गई है। सुपर 8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड 3 में से 2 मैच जीतकर 4 पॉइंट्स और बेहतर रनरेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।

वहीं, साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। हालांकि, कम रन रेट के कारण उनके क्वालीफाई करने की उम्मीदों पर तलवार लटकी है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 2 में से 1 मैच जीता है और यूएसए की टीम अपने तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका कैसे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी?

Super 8 Group 2 Points Table

Super 8 Group 2 (सुपर 8 ग्रुप 2) Matches played (मैच) Won (जीत) Lost (हार) Points (पॉइंट्स) NRR (नेट रन रेट)
England (Q) 3 2 1 4 1.992
South Africa 2 2 0 4 0.625
West Indies 2 1 1 2 1.814
United States 3 0 3 0 -3.906

West Indies vs South Africa मैच होगा निर्णायक

How will West Indies and South Africa qualify for the semi-finals of the T20 World Cup? आपको बता दें कि, सुपर 8 के ग्रुप 2 का आखिरी मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। लेकिन…..

सिर्फ मैच ही जीतना महत्वपूर्ण नहीं है, उसके साथ -साथ टीमों को कुछ Maths यानी गणित भी लगाना होगा। तो आइए जानें दोनों टीमों के Qualification सिनेरियो-

West Indies Semi-Final Qualification Scenario Explained

इंग्लैंड की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में थोड़ी उथल पुथल हुई है। मेजबान टीम वेस्टइंडीज +1.814 का रन रेट लेकर बैठी है जो साउथ अफ्रीका से बेहतर है। यानी क्वालिफ़िकेशन सुनिश्चित करने के लिए वेस्टइंडीज़ को सिर्फ दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ जीत की जरूरत है।

ऐसे में सभी टीमों के पास 4-4 पॉइंट हो जाएंगे और NRR की वजह से वेस्टइंडीज क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए वेस्टइंडीज को 49+ रन से जीत की जरूरत है।

South Africa Semi-Final Qualification Scenario Explained

दक्षिण अफ़्रीका ने भले ही अपने दोनों मैच जीते हैं लेकिन अपने 0.625 के NRR के कारण उन्होंने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। दक्षिण अफ़्रीका को अभी क्वालिफ़िकेशन की पुष्टि करने के लिए 24 जून को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जीत की जरूरत है।

अगर वेस्टइंडीज़ दक्षिण अफ़्रीका को हरा देता है, तो एडेन मकरम की अगुआई वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...