Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, WI vs SA: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

West Indies vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर 50 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका (WI vs SA) एक दूसरे का सामना करने वाली हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नाॅर्थ साउंड एंटीगुआ में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिए से सह-मेजबान वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

वेस्टइंडीज (WI)

सुपर 8 में वेस्टइंडीज के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो कैरेबियाई टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज ने यूएसए के खिलाफ सुपर 8 के दूसरे मुकाबले में बेहतरीन वापसी करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज से साउथ अफ्रीका के खिलाफ उम्मीद होगी।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग XI: जाॅनसन चार्ल्स, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), राॅस्टन चेज, राॅवमैन पाॅवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेड मैकाॅय।

साउथ अफ्रीका (SA)

दूसरी ओर, सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन की बात की जाए तो टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। प्रोटीज टीम ने सुपर 8 में कुल दो मैच खेले हैं, जिसमें उसने जीत हासिल की है।

इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाने की साउथ अफ्रीका की दावेदारी काफी मजबूत नजर आ रही है। तो वहीं अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है, तो वहीं निश्चित रूप से जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लेगी।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: क्विंटन डिकाॅक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, एनरिक नाॅर्खिया, ओटीनेल बार्टमैन, कगिसो रबाडा।

আরো ताजा खबर

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...

क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

Harry Brook and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के सलामी...