Skip to main content

ताजा खबर

WCPL Catch Celebration Video: विकेट लेने के बाद गेंदबाज का सेलिब्रेशन देख हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे

WCPL Catch Celebration Video विकेट लेने के बाद गेंदबाज का सेलिब्रेशन देख हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे

Aaliyah Alleyne WCPL Catch Celebration Viral Video(Source X)

Aaliyah Alleyne WCPL Catch Celebration Viral Video:  क्रिकेट में एक गेंदबाज के लिए विकेट लेने के बाद जश्न मनाना एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। इस तरह गेंदबाज अपनी खुशी जाहिर करते हैं और अपनी टीम को बढ़ावा देते हैं।

कुछ गेंदबाजों का जश्न साधारण होता है, जबकि कुछ का जश्न बिल्कुल हटके और हास्यास्पद होता है। हाल ही में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में ऐसा ही एक अनोखा जश्न देखने को मिला, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से डिएंड्रा डॉटिन और जेनेलिया ग्लासगो ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, यह जोड़ी कोई खास शुरुआत नहीं दिला सकी। डॉटिन सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद ग्लासगो ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी पारी भी 24 रन पर खत्म हो गई।

गेंदबाज आलिया एलीन ने का अनोखा जश्न वायरल

इस दौरान अमांडा वेलिंगटन ने दौड़कर एक शानदार कैच लपका, जो बिल्कुल भी आसान नहीं था। कैच पूरा होते ही गेंदबाज एलीन (Aaliyah Alleyne) ने अनोखा जश्न मनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

WCPL Catch Celebration Viral Video:

मैच की स्थिति पर एक नजर

महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) का फाइनल मुकाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच खेला गया। बारबाडोस रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 93 रन बनाए। वहीं, बारबाडोस रॉयल्स को जीत के लिए 94 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 15 ओवर में ही हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...