Skip to main content

ताजा खबर

WCL में पाकिस्तान को पटखने के बाद अभिषेक शर्मा ने मेंटर युवराज सिंह को खास अंदाज में दी बधाई

Abhishek Sharma and Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 अपने नाम करने पर बधाई दी है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 जुलाई, शनिवार को बर्मिंघम के एजबस्टन में खेला गया था, जिसमें इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराया था।

हालांकि, इससे पहले टूर्नामेंट के लीग स्टेज में युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस को पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 68 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फाइनल में इंडिया ने ना सिर्फ उस हार का बदला लिया, बल्कि टूर्नामेंट के डेब्यू सीजन को भी अपने नाम किया। दूसरी ओर, इस जीत के बाद अभिषेक ने युवराज को बधाई दी है।

अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को दी बधाई

बता दें कि जिम्बाब्वे और भारत के बीच 5वें टी20 मैच के खत्म होने के बाद सोनी स्पोर्टस नेटवर्क के साथ पोस्ट मैच के दौरान एक चर्चा में अभिषेक ने कहा- हम सभी में से चार-पांच लोगों ने फाइनल देखा था। यह उन खास पलों में से एक था। जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं और यह फाइनल हो, तो यह आपके लिए हमेशा स्पेशल होता है। इसलिए, मेरे मेंटर को बहुत-बहुत बधाई।

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की देख-रेख में ही क्रिकेट के गुर सीखे हैं, जो अपने समय के घातक बल्लेबाजों में से एक थे। तो वहीं युवराज जैसी ही गेंद को स्ट्राइक करने की क्षमता अभिषेक शर्मा के पास मौजूद है। इसकी झलक अभिषेक ने आईपीएल 2024 के दौरान दिखाई थी। बता दें कि टूर्नामेंट में अभिषेक ने खेले गए 16 मैचों में 32.26 की औसत और 204.21 के स्ट्राइक रेट से कुल 484 रन बनाए थे।

तो वहीं आईपीएल के इस कमाल के सीजन के बाद उनका सेलेक्शन जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ, और अपने दूसरी ही मैच में अभिषेक ने 46 गेंदों में शतक लगाकर अपनी काबिलियत को दिखाया।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...