Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: Rahul Dravid ने गेंदबाजी में आजमाया हाथ, NCA ग्राउंड स्टाफ के साथ खेला क्रिकेट

Watch Video: Rahul Dravid ने गेंदबाजी में आजमाया हाथ, NCA ग्राउंड स्टाफ के साथ खेला क्रिकेट

Rahul Dravid (Photo Source: X)

Rahul Dravid Bowling Video: इस साल जून में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया। वहीं, पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए कोच बने। भारतीय टीम से दूर होने के बाद भी राहुल द्रविड़ इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। ओलंपिक के दौरान वो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वो पेरिस गए थे, वहीं कुछ दिनों पहले TNPL (तमिलनाडु प्रीमियर लीग) का फाइनल देखने चेपौक पहुंचे थे।

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड स्टाफ संग क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो में द्रविड़ को गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। साथ ही खिलाड़ियों के अलावा आसपास फैंस की भीड़ है। सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

IPL 2025 में कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं Rahul Dravid

बताते चलें कि भारतीय टीम के साथ कोच के तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ का अगला कदम क्या होगा इस पर लगातार अटकलों का दौर जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ किसी आईपीएल टीम की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन इस खबर को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, द्रविड़ ने 2021 में टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका पहला विदेशी दौरा उस देश में था, जहां भारत ने कभी भी कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती था। हाल ही में जब द्रविड़ से पूछा गया कि भारतीय टीम के कोच रहते हुए, उनके लिए सबसे मुश्किल समय कौन सा था तो उन्होंने अपने पहले साउथ अफ़्रीका दौरे के बारे में बात की।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...