Skip to main content

ताजा खबर

WATCH VIDEO: स्मृति मंधाना की शानदार फील्डिंग, Direct Hit से Bryony Smith को किया रन-आउट

Smriti Mandhana run out Bryony Smith (Photo Source: X/Twitter)

The Hundred Women’s 2024 का 24वां मुकाबला 10 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स महिला (Trent Rockets Women) और साउदर्न ब्रेव महिला (Southern Brave Women) के बीच साउथेम्टन में खेला जा रहा है। ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बोर्ड पर लगाए हैं। देखना होगा साउदर्न ब्रेव की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं।

इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना अपनी शानदार फील्डिंग के चलते सुर्खियां बटोर रही है। स्मृति मंधाना ने ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायोनी स्मिथ को रन आउट किया, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

स्मृति मंधाना की फील्डिंग ने उड़ाए सबके होश

ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की पहली गेंद साउदर्न ब्रेव की गेंदबाज लॉरेन चीटल ने डाली थी। लॉरेन ने ऑफ-स्टंप के आस-पास एक लो फुल-टॉस गेंद फेंकी। ब्रायोनी स्मिथ ने गेंद को मिड-ऑन की ओर मारा और एक रन के लिए भागी।

फिर, स्मृति मंधाना ने गेंद को उठाया और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर फेंक दिया। बल्लेबाज ब्रायोनी स्मिथ क्रीज से पीछे रह गई थी जब गेंद ने स्टंप्स को हिट किया। स्मृति मंधाना की शानदार फील्डिंग के चलते ब्रायोनी स्मिथ को गोल्डन डक पर ही पवेलियन लौटना पड़ा।

यहां देखें वीडियो-

DIRECT HIT 🚨

Southern Brave pick up a first ball wicket with this runout from Smriti Mandhana 🙌#TheHundred | #RoadToTheEliminator pic.twitter.com/qZf7p1ekOo

— The Hundred (@thehundred) August 10, 2024

हालांकि, पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद साउदर्न ब्रेव की टीम ट्रेंट रॉकेट्स पर ज्यादा दबाव नहीं बना पाई। ग्रेस स्क्रिवेन्स ने 24 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं, कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने 37 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया।

स्मृति मंधाना ने खेली 42 रनों की पारी

ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वह पारी की 69वीं गेंद पर हीथर ग्राहम के खिलाफ विकेट गंवा बैठी।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...