Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: “Sorry Sorry…”, आकाश दीप ने क्यों मांगी ट्रैविस हेड से माफी? देखें वायरल वीडियो

WATCH Sorry Sorry आकाश दीप ने क्यों मांगी ट्रैविस हेड से माफी देखें वायरल वीडियो

Akash Deep & Travis Head (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। जारी मुकाबले में बारिश के चलते काफी रुकावट आई है, जिसके चलते यह ड्रॉ होता हुए नजर आ रहा है। खेल के पांचवें दिन टीम इंडिया पहली पारी में 260 पर सिमट गई।

आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई 47 रनों की साझेदारी ने फॉलोऑन बचाया। इस बीच, मैच से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश दीप, ट्रैविस हेड को सॉरी बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

78वें ओवर के दौरान घटी ऐसी घटना

भारत की पहली पारी का 78वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। ओवर के दौरान एक गेंद आकाश दीप के पैड में फंस गई थी। शॉर्ट लेग की तरफ खड़े ट्रैविस हेड गेंद को लेने के लिए आकाश की तरफ जा रहे थे। आकाश ने फिर गेंद निकाली और हेड के हाथों में देने के बजाय उसे जमीन पर गिरा दिया।

गेंद के गिरने के बाद ट्रैविस हेड ने थोड़ा अलग रिएक्शन दिया, जिसके बाद आकाश ने हेड से माफी मांगते हुए उन्हें सॉरी कहा। क्योंकि उन्होंने यह नहीं देखा था कि हेड गेंद लेने के लिए उनकी तरह हाथ बढ़ा रहे थे।

यहां देखें ट्रैविस हेड और आकाश दीप के बीच घटी मजेदार घटना का वीडियो-

हेड के खिलाफ ही आउट हुए आकाश दीप

आकाश दीप ट्रैविस हेड द्वारा डाले गए 79वें ओवर में एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट हुए। उन्होंने 44 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। वह पहली पारी में केएल राहुल (84) और रवींद्र जडेजा (77) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज है।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 22 ओवर में 81 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 24 ओवरों में 83 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...