Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: विराट का खराब फॉर्म जारी, पर्थ में 5 रन बनाकर हुए आउट, बने हेजलवुड का शिकार

Virat Kohli (Photo Source: Disney + Hotstar)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक सही साबित होता हुआ नहीं दिख रहा है। महज 32 के स्कोर पर टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, वहीं देवदत्त पडिक्कल के रूप में टीम का दूसरा विकेट गिरा और वो भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, वहीं विराट कोहली ने 5 रन बनाए। पडिक्कल और विराट को जोश हेजलवुड ने आउट किया, वहीं जायसवाल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। भारत ने 32 के स्कोर पर तीसरा विकेट खोया। केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

AUS vs IND: जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए विराट कोहली

दरअसल 17वें ओवर की दूसरी गेंद हेजलवुड ने थोड़ी बैक ऑफ़ लेंथ डाली थी। कोहली उस बॉल की लेंथ को भांप नहीं पाए, ऑफ स्टंप की लाइन में बैकऑफ लेंथ गेंद थी, गेंद को खेलना नहीं चाहते थे लेकिन अतिरिक्त उछाल के चलते गेंद बल्ले पर लगी और स्लिप में उस्मान ख्वाजा ने एक आसान सा कैच पकड़ा। जोश हेजलवुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वीं बार विराट कोहली को आउट किया है। अब वह विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में टिम साउदी से पीछे हैं।

Virat Kohli Wicket: watch the video

Extra bounce from Josh Hazlewood to dismiss Virat Kohli. pic.twitter.com/dQEG1rJSKA

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 22, 2024

इस मैच की बात करें तो भारत की तरफ से दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। नीतिश कुमार रेड्डी को बतौर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर डेब्यू करने का मौका मिला है, वहीं हर्षित राणा बतौर तेज गेंदबाज खेलेंगे। नीतिश को डेब्यू कैप विराट कोहली ने तो हर्षित को आर अश्विन ने सौंपी।

आपको बता दें कि, यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत को कम से कम चार टेस्ट जीतने की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच न हारें।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...