
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत आज से हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक सही साबित होता हुआ नहीं दिख रहा है। टीम इंडिया को तीसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है।
इस मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए। यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका 5 के स्कोर पर लगा, जायसवाल बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बने। आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल खुद से काफी निराश दिखे।
जायसवाल की विकेट की बात करें तो तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर ड्राइव लगाने के प्रयास में यशस्वी जायसवाल गली में मैकस्वीनी को कैच थमा बैठे। जायसवाल का खराब फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए एक टेंशन बन गया है। इससे पहले घर पर न्यूजीलैंड सीरीज में भी जायसवाल का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।
मुकाबले की बात करें तो टेस्ट मैच में अभी छह ओवर का खेल हुआ है और भारत का स्कोर 11/1 है। मेजबान टीम की तरफ से क्रीज पर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्क्ल मौजूद हैं। इन दोनों की कोशिश अब यही होगा कि यहां से संभल कर बल्लेबाजी करें और लंच तक भारत का कोई और विकेट न गिरे।
Yashasvi Jaiswal wicket: Watch the Video
Not a good start ! #BGT2025 #AUSvsIND pic.twitter.com/6ERNbC4zvO
— Shreevats goswami (@shreevats1) November 22, 2024
AUS vs IND: देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
IPL 2026: 12 मैचों का इंतजार और फिर 8 गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गया 18 करोड़ का ये गेंदबाज
17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज
‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

