Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli Replacement: विराट कोहली की जगह लेंगे यह 2 भारतीय युवा खिलाड़ी! जानें कौन रेस में आगे?

Virat Kohli Replacement: विराट कोहली की जगह लेंगे यह 2 भारतीय युवा खिलाड़ी! जानें कौन रेस में आगे?

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

Virat Kohli Replacement: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हलचल मचा दी थी। दोनों स्टार खिलाड़ियों ने इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।  इन दोनों के संन्यास की घोषणा के बाद इनकी जगह कौन लेगा? ऐसी चर्चा काफी जोरों से चल रही है।

विराट कोहली की जगह लेने के लिए 2 नाम आए सामने

विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। उनकी जगह लेने के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने बताया है कि इन दोनों में से कौन हैं वो एक इंसान जो विराट की जगह लेने के प्रबल दावेदार है?

रॉबिन उथप्पा ने लिया इस क्रिकेटर का नाम 

रॉबिन उथप्पा ने सोनी स्पोर्ट्स पर एक चर्चा सत्र में भाग लिया था। उस वक्त उन्होंने कहा-

“हम इन दोनों को टीम में क्यों नहीं रख सकते? क्योंकि दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं। टी20 क्रिकेट में इन दोनों के आंकड़े बहुत कुछ कहते हैं। इसलिए आप दोनों के बीच चयन नहीं कर सकते। अगर लगातार प्रदर्शन की बात करें तो ऋतुराज सबसे आगे हैं। दूसरी ओर, शुभमन गिल एक शक्तिशाली खिलाड़ी हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि-

“इन दोनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। देखा जाए तो इन दोनों को एक साथ टीम में खेलना चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि दोनों एक साथ क्यों नहीं खेल सकते? क्योंकि दोनों ऑल फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं”

Virat Kohli के Replacement को लेकर क्या बोले श्रीलंकाई खिलाड़ी 

पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी रसेल अर्नोल्ड के मुताबिक, विराट कोहली की जगह लेने के लिए शुभमन गिल सही विकल्प हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मैं शुभमन गिल को चुनूंगा, क्योंकि उनमें बहुत एनर्जी है। वह अन्य भारतीय खिलाड़ियों से अलग हैं।”

আরো ताजा खबर

Virat Kohli in IPL Finals: आईपीएल फाइनल्स में कैसा है विराट कोहली का रिकाॅर्ड? यहां जानें 

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) आईपीएल की मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इस बार अपना...

ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया

Yastika Bhatia(Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 38...

‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया

Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा का मानना है कि 15 वर्षीय युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम...

IPL 2026: GT vs RR, Qualifier 2: दूसरे क्वालिफायर मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में...