Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli के आउट होने के बाद मायूस हुईं Anushka Sharma, सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

Virat Kohli के आउट होने के बाद मायूस हुईं Anushka Sharma सोशल मीडिया पर Viral हुई तस्वीर

Virat Kohli & Anushka Sharma (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 234 रन बनाकर भारत को 340 रनों का लक्ष्य दिया है। इस रन चेज में भारतीय टीम की शुरुआत काफी ज्यादा खराब रही।

पैट कमिंस ने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विराट कोहली भी सस्ते में विकेट गंवा बैठे। विराट के आउट होने के बाद स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का दिल बुरी तरह टूट गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ इस तरह से आउट हुए विराट कोहली

भारत की दूसरी पारी का 27वां ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला था और पहली ही गेंद पर विराट कोहली विकेट गंवा बैठे। वह फिर से ऑफ-स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर आउट हुए। स्टार्क द्वारा डाली गई गेंद पर बाहरी किनारा लगा और स्लिप पर तैनात उस्मान ख्वाजा ने एक अच्छा कैच पकड़ा।

दूसरी पारी में विराट 29 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में वह स्कॉट बोलैंड का शिकार बने थे, उन्होंने 86 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाए थे।

यहां देखें इस सीरीज में विराट कोहली के आउट होने का वीडियो-

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की मुहीम छेड़ दी है। पूरी सीरीज में पर्थ की दूसरी पारी में शतक को छोड़कर विराट एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। वह ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद को खेल पाने में असफल रहे और विकेट गंवाया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक विराट कोहली ने सात पारियों में 27.83 के औसत से 167 रन बनाए हैं। साल 2024 में उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 24.52 के औसत से सिर्फ 419 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी करेंगे पुरुष चयन...

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...