
Yashasvi Jaiswal 100M Six (Photo Source: X)
Yashasvi Jaiswal 100M Six: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय टीम के लिए शानदार रहा। गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को पहली पारी में 104 रनों पर समेट दिया। दिन के अंत तक दूसरी पारी में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बनाकर 218 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
खेल के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने नाथन लियोन के खिलाफ 100 मीटर का शानदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Yashasvi Jaiswal ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से ठोका छक्का
भारत की दूसरी पारी 52वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। ओवर की पहली दो गेंदों में दो रन आए थे। तीसरी गेंद को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने डिफेंड किया और फिर अगली गेंद पर करारा छक्का जड़ दिया। यशस्वी क्रीज से आगे निकले और सीधा लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का ठोका। बल्ले से कनेक्शन इतना बढ़िया था कि गेंद सीधे स्टैंड्स में बैठे फैंस के बीच जाकर गिरी। इस छक्के की दूरी 100 मीटर थी।
यहां देखें Yashasvi Jaiswal के 100 मीटर छक्के वीडियो-
🚨 THE HISTORIC MOMENT. 🚨
– Yashasvi Jaiswal has most Test sixes in a calendar year and he reached that with a 100M six. 🥶pic.twitter.com/Ea86fIE7AD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 23, 2024
यशस्वी ने ब्रैंडन मैकुलम का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
यशस्वी जायसवाल ने नाथन लियोन के खिलाफ इस 100 मीटर छक्के से एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के (34) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 2014 में 33 टेस्ट छक्के लगाए थे। लिस्ट में बेन स्टोक्स (2022 में 26 छक्के), वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट (22 छक्के 2008 और 2005) भी शामिल है।
पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन भी शानदार खेल जारी रखना चाहेंगे यशस्वी-केएल राहुल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में हैं। यशस्वी जायसवाल 193 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90* रन बना चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 153 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 62* रन बना चुके हैं। तीसरे दिन दोनों बल्लेबाजों की मंशा 172 रनों की साझेदारी को और बड़ा बनाने की होगी।
‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील
Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?
3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027: ‘बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे’ बद्रीनाथ ने CSK में MS धोनी की भूमिका के बारे में किया बड़ा खुलासा

