Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Yashasvi Jaiswal ने नाथन लियोन के खिलाफ जड़ा 100 मीटर लंबा छक्का, फैंस के बीच जाकर गिरी गेंद

Yashasvi Jaiswal 100M Six (Photo Source: X)

Yashasvi Jaiswal 100M Six: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय टीम के लिए शानदार रहा। गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को पहली पारी में 104 रनों पर समेट दिया। दिन के अंत तक दूसरी पारी में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बनाकर 218 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

खेल के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने नाथन लियोन के खिलाफ 100 मीटर का शानदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Yashasvi Jaiswal ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से ठोका छक्का

भारत की दूसरी पारी 52वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। ओवर की पहली दो गेंदों में दो रन आए थे। तीसरी गेंद को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने डिफेंड किया और फिर अगली गेंद पर करारा छक्का जड़ दिया। यशस्वी क्रीज से आगे निकले और सीधा लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का ठोका। बल्ले से कनेक्शन इतना बढ़िया था कि गेंद सीधे स्टैंड्स में बैठे फैंस के बीच जाकर गिरी। इस छक्के की दूरी 100 मीटर थी।

यहां देखें Yashasvi Jaiswal के 100 मीटर छक्के वीडियो-

🚨 THE HISTORIC MOMENT. 🚨

– Yashasvi Jaiswal has most Test sixes in a calendar year and he reached that with a 100M six. 🥶pic.twitter.com/Ea86fIE7AD

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 23, 2024

यशस्वी ने ब्रैंडन मैकुलम का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने नाथन लियोन के खिलाफ इस 100 मीटर छक्के से एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के (34) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 2014 में 33 टेस्ट छक्के लगाए थे। लिस्ट में बेन स्टोक्स (2022 में 26 छक्के), वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट (22 छक्के 2008 और 2005) भी शामिल है।

पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन भी शानदार खेल जारी रखना चाहेंगे यशस्वी-केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में हैं। यशस्वी जायसवाल 193 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90* रन बना चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 153 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 62* रन बना चुके हैं। तीसरे दिन दोनों बल्लेबाजों की मंशा 172 रनों की साझेदारी को और बड़ा बनाने की होगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 21 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा...

T20 WC 2026, ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। तो वहीं, आज 21 फरवरी से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान...

21 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर नौ विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की ऑस्ट्रेलिया ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में T20 वर्ल्ड...

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Australia Oman T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर पूरी तरह दबदबा बनाते...