Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। तो वहीं, आज 21 फरवरी से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से सुपर 8 चरण की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो जाएगी।

इसी क्रम में टूर्नामेंट के सुपर 8 में 42वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 22 फरवरी, रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में आयोजित होगा। तो वहीं, इस खबर में हम आपको इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं:

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11 (ENG vs SL Predicted Playing 11s)

इंग्लैंड (ENG):

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद

श्रीलंका (SL):

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेल्लालगे, दुशन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन

इंग्लैंड के अब तक के सफर पर एक नजर

जारी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन में अगर इंग्लैंड के ग्रुप स्टेज प्रदर्शन की बात की जाए, तो वह ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, स्काॅटलैंड, इटली व नेपाल जैसी टीमों के साथ मौजूद थी। इस ग्रुप में इंग्लैंड ने खेले गए चार मैचों में 3 में जीत हासिल की, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने 6 अंक और 0.201 के नेट रनरेट के साथ ग्रुप सी को दूसरे स्थान पर खत्म किया और सुपर 8 में वेस्टइंडीज के साथ जगह बनाई।

श्रीलंका के अब तक के सफर पर एक नजर

दूसरी ओर, सह-मेजबान श्रीलंका के लिए ग्रुप बी का सफर उस समय तक शानदार रहा, जब तक जिम्बाब्वे ने उनके विजय रथ को नहीं रोक दिया। श्रीलंका ने अपने पहले तीन मैचों में आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ जीत हासिल की।

हालांकि, उसे अपने आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की तरह श्रीलंका ने भी ग्रुप बी को 6 अंक व 1.741 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर फिनिश किया।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात

Kevin Pietersen (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार...

धोनी हैं क्रिकेट के ‘रोजर फेडरर’, तो विराट कोहली हैं ‘कार्लोस अल्काराज’: संजू सैमसन

Sanju Samson Compares Dhoni and Kohli to Tennis Greats (image via X) विंबलडन 2026 से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू...

IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IRE vs IND 2026: When, where, and at what time will the matches be played? (image via getty) भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून,...

22 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Womens T20 WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा – मिताली राज पूर्व भारतीय कप्तान मिताली...