Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Yashasvi Jaiswal ने नाथन लियोन के खिलाफ जड़ा 100 मीटर लंबा छक्का, फैंस के बीच जाकर गिरी गेंद

Yashasvi Jaiswal 100M Six (Photo Source: X)

Yashasvi Jaiswal 100M Six: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय टीम के लिए शानदार रहा। गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को पहली पारी में 104 रनों पर समेट दिया। दिन के अंत तक दूसरी पारी में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बनाकर 218 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

खेल के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने नाथन लियोन के खिलाफ 100 मीटर का शानदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Yashasvi Jaiswal ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से ठोका छक्का

भारत की दूसरी पारी 52वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। ओवर की पहली दो गेंदों में दो रन आए थे। तीसरी गेंद को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने डिफेंड किया और फिर अगली गेंद पर करारा छक्का जड़ दिया। यशस्वी क्रीज से आगे निकले और सीधा लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का ठोका। बल्ले से कनेक्शन इतना बढ़िया था कि गेंद सीधे स्टैंड्स में बैठे फैंस के बीच जाकर गिरी। इस छक्के की दूरी 100 मीटर थी।

यहां देखें Yashasvi Jaiswal के 100 मीटर छक्के वीडियो-

🚨 THE HISTORIC MOMENT. 🚨

– Yashasvi Jaiswal has most Test sixes in a calendar year and he reached that with a 100M six. 🥶pic.twitter.com/Ea86fIE7AD

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 23, 2024

यशस्वी ने ब्रैंडन मैकुलम का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने नाथन लियोन के खिलाफ इस 100 मीटर छक्के से एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के (34) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 2014 में 33 टेस्ट छक्के लगाए थे। लिस्ट में बेन स्टोक्स (2022 में 26 छक्के), वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट (22 छक्के 2008 और 2005) भी शामिल है।

पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन भी शानदार खेल जारी रखना चाहेंगे यशस्वी-केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में हैं। यशस्वी जायसवाल 193 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90* रन बना चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 153 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 62* रन बना चुके हैं। तीसरे दिन दोनों बल्लेबाजों की मंशा 172 रनों की साझेदारी को और बड़ा बनाने की होगी।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: 2024 विश्व कप में जीतने के बाद ही हमारी तैयारी शुरू हो गई थी – सूर्यकुमार यादव

IND vs SA: Suryakumar Yadav (image via getty) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कल यानि 9 दिसंबर से आरम्भ होगी। इस श्रृंखला का...

IND vs SA 2025, 1st T20I: पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर

IND vs SA 1st T20I (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फिनाले की तरह, इंडिया और साउथ अफ्रीका मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में सीरीज...

IND vs SA 2025: ‘देखने में बहुत मजा आएगा’ – डेल स्टेन ने T20I सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

Dale Steyn (Image credit Twitter – X) पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से शुरू होने वाली T20I सीरीज को...

SM Trends: 8 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला आरम्भ होगी। दोनों ही देशों के लिए...