Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “Ssshhh…!” जब सुरेश रैना ने IND vs PAK मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस को कराया था चुप

VIDEO: “Ssshhh…!” जब सुरेश रैना ने IND vs PAK मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस को कराया था चुप

Suresh Raina (Photo Source: X/Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच की राइवलरी किसी से छिपी नहीं है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों के बीच मुकाबले के लिए दुनिया भर के फैंस उत्साहित रहते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ऐसी कई घटनाएं घटी है, जिसने चर्चा बटोरी है। एक ऐसी ही यादगार घटना आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 के दौरान घटी थी, जब पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपने अनोखे अंदाज में पाकिस्तानी फैंस को चुप करा दिया था।

सुरेश रैना ने इस तरह फैंस को कराया था चुप

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012, सुपर-8 राउंड के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने था। मैच कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया था। मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारतीय गेंदबाजी अटैक के सामने बहुत स्ट्रगल किया था। लक्ष्मीपति बालाजी (3 विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (2 विकेट) ने शानदार खेल दिखाया था। वहीं, पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सर्वाधिक 28 रन बनाए थे।

मैच का अहम टर्निंग पॉइंट तब आया जब पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हफीज 15 रन बनाकर विराट कोहली के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। हफीज के विकेट के बाद उमर अकमल ने 18 गेंदों में 21 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। जब उन्होंने इरफान पठान की गेंद पर मिडविकेट पर जोरदार छक्का लगाया तो पाकिस्तानी फैंस, पाकिस्तान पाकिस्तान के नारे लगाने लगे।

हालांकि, पाकिस्तान फैंस ज्यादा देर तक जश्न नहीं मना पाए। अश्विन गेंदबाजी करने के लिए आए और कप्तान एमएस धोनी ने सुरेश रैना को मिडविकेट पर तैनात कर दिया। उमर अकमल ने अश्विन की गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन रैना ने शानदार कैच लपका। कैच पकड़ने के बाद सुरेश रैना ने फैंस की ओर अपना कान लगाया, जिसका मतलब था कि अब उनकी आवाज नहीं सुन पा रहे हैं। रैना ने फिर फैंस को देखते हुए चुप रहने का इशारा किया था।

यहां देखें वीडियो-

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। वहीं, फिर सितंबर 2022 में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया। सुरेश रैना ने अपने शानदार खेल से टीम इंडिया को बड़े-बड़े मैच जितवाए हैं। बता दें, रैना तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...