Skip to main content

ताजा खबर

Video: Rohit Sharma ने WWE दिग्गज Ric Flair के Walking स्टाइल को किया था कॉपी, अब मिला ये जवाब

Video Rohit Sharma ने WWE दिग्गज Ric Flair के Walking स्टाइल को किया था कॉपी अब मिला ये जवाब

Rohit Sharma and Ric Flair (Pic Source X)

भारत ने 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में एक मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता। इस जीत के बाद खिलाड़ी मैदान पर खुशी से झूम उठे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पिछले साल तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन आखिरकार भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने में सफल रही। जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बारबाडोस की पिच की मिट्टी चखी जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा था।

इसके साथ ही जब रोहित शर्मा पूरे टीम के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने जा रहे थे तो वह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा था। दरअसल, रोहित एक Walk करते हुए ट्रॉफी की तरफ बढ़ रहे थे। खास बात यह है कि रोहित शर्मा का यह Walk WWE के दिग्गज रेसलर Ric Flair की नकल थी।

Ric flair जब WWE रिंग में पहुंचते थे तो इसी स्टाइल में Walk करते हुए जाते थे। अब उन्होंने रोहित शर्मा की इस वीडियो को शेयर कर खुद भी इस Walk की नकल उतारी है और उनके वर्ल्ड कप वाले वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

देखें वीडियो

मंगलवार को भारतीय टीम बारबाडोस से रवाना होगी

फाइनल के बाद भारतीय टीम बारबाडोस में फंसी हुई है, क्योंकि चक्रवात बेरिल के कारण स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा। इसके बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने के साथ, यह बताया गया है कि टीम आज सोमवार शाम 6 बजे बारबाडोस के समय पर रवाना हुई है और बुधवार, 3 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। विजेता दल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है और शायद यही एकमात्र कारण है कि वे राजधानी में उतर रहे हैं।

रोहित-विराट और जडेजा ने लिया संन्यास-

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि इन खिलाड़ियों के संन्यास के बाद फैंस को झटका जरूर लगा है। अब रोहित-विराट और जडेजा सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट ही खेलते नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...

SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग

ICC penalises Haris Rauf for Code of Conduct violation during England clash (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के...