Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC में रोहित शर्मा की कप्तानी और खेल के मुरीद हुए शाहिद अफरीदी, तो पाकिस्तान टीम को लेकर कह दी ये बड़ी बात

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली थी। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और यूएसए की सह-मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। पाकिस्तान को एसोशिएट टीम यूएसए से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

तो वहीं टूर्नामेंट को भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में 7 रनों से हराकर, दूसरी बार आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। दूसरी ओर, अब पाकिस्तान और भारत के जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का बड़ा बयान सामने आया है।

शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के समाप्त होने के बाद शाहिद अफरीदी ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- देखिए एक लीडर के रूप में हमेशा महत्वपूर्ण होती है। टीम के लीडर की बॉडी लैंग्वेज, टीम की बॉडी लैंग्वेज बन जाती है।

एक लीडर के रूप में आपको उदाहरण सेट करना होगा। इसके लिए आप रोहित शर्मा को ही ले लीजिए। आप रोहित की लीडरशिप और उनके खेल के शैली को देखें, टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज भी आत्मविश्वासी और आश्वस्त हो जाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका कप्तान भी आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेल रहा है।

शाहिद ने आगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर कहा- मुझे नहीं पता है कि PCB अध्यक्ष के मन में अब क्या है, और मैं यह देखने का भी इंतजार कर रहा हूं कि क्या बदलाव किए जाएंगे, लेकिन मैंने हमेशा टीम का समर्थन किया है और ऐसा करता रहूंगा। मैं भी इंतजार कर रहा हूं कि ये बदलाव क्या होंगे। एक पाॅजिटिव फैसला लेने की जरूरत है, लेकिन असली मसला हमारे जमीनी स्तर के क्रिकेट पर है।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...