Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: IPL में 941 दिन बाद क्लीन-बोल्ड हुए MS Dhoni, धर्मशाला में बुरी तरह टूटा फैंस का दिल

MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

MS Dhoni Out For Golden Duck Against Harshal Patel: आईपीएल 2024 का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवरों में 139 रन ही बना पाई, और चेन्नई ने 28 रनों से जीत दर्ज की। ।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जहां कहीं भी खेलते हैं, स्टेडियम उनके कारण ही पीले समंदर में बदल जाता है। आज धर्मशाला में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। फैंस को धोनी की बैटिंग का इंतजार था, लेकिन आज जैसा उन्होंने सोचा था वैसा कुछ हो नहीं पाया। थाला टी20 करियर में पहली बार 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, और गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा मायूस हो गए, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

हर्षल पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की 19वें ओवर की पांचवीं गेंद हर्षल पटेल ने स्लोवर वन डाली थी। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने स्लॉग करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी। यह दृश्य देखकर फैंस को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। थाला का विकेट लेने के बाद गेंदबाज हर्षल पटेल अपने अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए।

आपको बता दें इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एमएस धोनी (MS Dhoni) आउट हुए हैं। इससे पहले पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ ही वह रन-आउट हो गए थे।

यहां देखें धोनी के आउट होने का वो वीडियो-

Deceived 🤯

Reactions says it all as MS Dhoni departs to a brilliant slower one from Harshal Patel 👏

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #PBKSvCSK | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/gYE5TqnqaY

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024

पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची CSK

पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। धर्मशाला में आज टीम की इस जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा, जिन्होंने पहले 26 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके बाद गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर तीन बड़े विकेट चटकाए।

 

আরো ताजा खबर

जुलाई 27 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

INDW beat BANW 1) SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन...

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में...

Temba Bavuma: “ऐसा लग रहा है जैसे…” दक्षिण अफ्रीका की टीम और खिलाड़ियों पर क्यों भड़के टेम्बा बावुमा

South Africa’s Temba Bavuma. (Photo by OLI SCARFF/AFP/Getty Images) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र में सिर्फ चार मैच खेले हैं। वहीं इसकी तुलना में ऑस्ट्रेलिया और...

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच में Renuka Thakur Singh ने जीता POTM अवाॅर्ड, 10 रन देकर झटके थे इतने विकेट 

Renuka Thakur Singh (Image Credit- Twitter X) Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता...