Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

SA20 2025 आगामी सीजन में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे Kane Williamson और Chris Woakes

Kane Williamson and Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स आगामी SA20 सीजन में डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने खत्म हुई आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के बाद विलियमसन ने न्यूजीलैंड की व्हाइट बाॅल फाॅर्मेट की कप्तानी, ज्यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की वजह से छोड़ दी थी। तो वहीं अब आगामी एसए टी20 सीजन में डरबन सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं, जो पिछले सीजन की उपविजेता भी रही थी।

दूसरी ओर, क्रिस वोक्स इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह इंग्लैंड के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भी वह इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लगातार इंग्लैंड टीम में शामिल किया जाता है, खासकर इंग्लैंड में। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) वोक्स को खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में जेम्स एंडरसन का रिप्लेसमेंट मान रही है।

IPL 2024 के दौरान पंजाब किंग्स से भी जुड़े थे वोक्स

गौरतलब है कि क्रिस वोक्स आईपीएल के गत सीजन के दौरान पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वह टीम के लिए नहीं खेल पाए थे। तो वहीं उनके टी20 करियर के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने नेशनल टीम के लिए कुल 33 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31 विकेट हासिल किए हैं।

दूसरी ओर, केन विलियमसन क्रिकेट जगत में एक बड़ा नाम है। तो वहीं आईपीएल के पिछले सीजन में वह गुजरात टाइंटस के साथ थे, जहां उन्होंने खेले गए दो मैचों में 27 रन बनाए थे। लेकिन अब विलियमसन फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं, जिस वजह से उन्होंने साउथ अफ्रीका की प्रीमियर टी20 लीग में क्रिकेट खेलने का मन बनाया है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...