Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: स्कॉट बोलैंड के पहले ही ओवर में हुआ जबरदस्त ड्रामा, दो-दो बार Rahul को मिला किस्मत का साथ

VIDEO: स्कॉट बोलैंड के पहले ही ओवर में हुआ जबरदस्त ड्रामा, दो-दो बार Rahul को मिला किस्मत का साथ

Scott Boland and Usman Khawaja.(Photo Source – Twitter/X)

एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में स्कॉट बोलैंड ने अपनी पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। बोलैंड की उस गेंद में काफी उछाल था और उस गेंद पर बाहरी किनारा लगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कड़ी अपील की और ऑन-फील्ड अंपायर ने उंगली उठाई और जिसके बाद राहुल वापस पवेलियन लौटने लगे। हालांकि, तीसरे अंपायर ने फ्रंट-फ़ुट नो-बॉल करार दिया, जिससे एडिलेड में भारत के सलामी बल्लेबाज को एक बड़ा जीवनदान मिला।

VIDEO: बोलैंड के एक ओवर में केएल राहुल को मिला दो बार जीवनदान

बाद में रीप्ले देखने पर पता चला कि गेंद ने राहुल के बल्ले को नहीं छुआ था, लेकिन केएल को भी यह समझ नहीं आया क्योंकि उसपर उन्होंने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया और पवेलियन वापस जा रहा था। विराट कोहली भी बाउंड्री के करीब थे और राहुल के अंदर आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन आखिरकार, यह नो-बॉल थी जिसने राहुल को आउट होने से बचा लिया।

उसी ओवर में 32 वर्षीय राहुल को स्लिप में एक और जीवनदान मिला। बोलैंड की गेंद पर राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन उस्मान ख्वाजा, जो पहली स्लिप में तैनात थे, अपने दाहिनी ओर डाइव लगाने के बाद इसे पकड़ने में असफल रहे। यह रेगुलर स्लिप कैच नहीं था लेकिन अगर ख्वाजा ने कुछ सेकंड पहले डाइव लगाया होता तो वह गेंद को पकड़ने में सक्षम होते। इसके साथ ही राहुल एक ही ओवर में दो बार आउट होने से बचे।

एडिलेड टेस्ट की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और आर अश्विन की भारतीय प्लेइंग XI में वापसी हुई है, जबकि देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI से बाहर किया गया है। भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट मैच 295 रनों से जीता था और सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया 81 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी है। भारत के टॉप चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। यशस्वी जायसवाल पहली गेंद पर आउट हुए उसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन उसके बाद अचानक टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई।

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...