Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सिडनी में चला सिराज का मैजिक, एक ही ओवर में कोंस्टास और हेड को भेजा पवेलियन

VIDEO: सिडनी में चला सिराज का मैजिक, एक ही ओवर में कोंस्टास और हेड को भेजा पवेलियन

Mohammed Siraj (Photo Source: Getty Images)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन का आगाज भारत के लिए शानदार रहा। जसप्रीत बुमराह ने दिन के चौथे ही ओवर में मार्नस लाबुशेन (2) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने सैम कोंस्टास (23) का शिकार किया।

कोंस्टास के आउट होने के बाद उनको पूरी भारतीय टीम ने सैंडऑफ दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम कोंस्टास के इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि, 12वें ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने खतरनाक ट्रैविस हेड को आउट किया, स्लिप में केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ा। हेड इस पारी में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में बस एक चौका लगाया।

मुकाबले की बात करें तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस वक्त स्टीव स्मिथ और डेब्यूटेंट ब्यू वेब्स्टर बैटिंग कर रहे हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया अभी भी 127 रन पीछे है और ऐसे में टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द वो ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करे।

185 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी

भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

भारत के 185 रन के जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बनाए थे। दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच तीखी बहस हुई जिसका खामियाजा उस्मान ख्वाजा को भुगतना पड़ा, वह दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...