
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान और नए मिस्टर 360 के नाम मशूहर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सूर्या भाऊ अपनी फैशन स्टाइलिस्ट हरमन कौर के साथ, एक शूट के दौरान क्रिकेट खेलते हुए देखे गए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सूर्या हरमन को वैनिटी वैन के अंदर कुछ गेंद फेंकते हुए नजर आए। तो वहीं सूर्या की यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। सूर्यकुमार यादव की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें Suryakumar Yadav की यह वायरल वीडियो
pic.twitter.com/GVBj4mb6Ss
— Cricket Fan (@Cricketfan_five) December 24, 2024
तो वहीं आपको सूर्या के बारे में बताएं, तो हाल में ही वह मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। फिलहाल वह विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कर्नाटक के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सूर्या ने 23 गेंदों में 18 रनों की छोटी पारी खेली। हालांकि, आने वाले मैचों में वह अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहेंगे।
मैं टेस्ट में वापसी करूंगा: सूर्यकुमार यादव
गौरतलब है कि हाल में ही सूर्या ने एक बयान दिया था, और कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। बता दें कि 34 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने आखिरी बार साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद वह अब तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।
कुछ समय पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए सूर्या ने कहा- समय आने पर मैं टेस्ट में वापसी करूंगा। मैं सभी घरेलू टूर्नामेंट खेल रहा हूं, चाहे वह लाल गेंद हो या सफेद गेंद। मैं कोई भी गेम मिस नहीं कर रहा। अगर मेरी टेस्ट में वापसी होती है, तो यह होगी।
खेल में हार-जीत आम बात है। हर कोई कड़ी मेहनत करता है, हर कोई जीतना चाहता है। मेरे लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज बैलेंस है। चाहे वह (रोहित) अच्छा कर रहा हो या नहीं, उसका कैरेक्टटर नहीं बदलता। यह एक ऐसी क्वालिटी है, जो मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी में हमेशा होनी चाहिए।
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

