Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को दिलाई सैंडपेपर कांड की याद, छिड़का कंगारूओं के जख्मों पर नमक

VIDEO विराट ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को दिलाई सैंडपेपर कांड की याद छिड़का कंगारूओं के जख्मों पर नमक

Virat Kohli

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में चल रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई फैंस को परेशान करते देखा गया। कोहली, जो कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के लिए स्टैंड-इन कप्तान हैं, वो ऑस्ट्रेलियाई क्राउड के सामने अपनी जेबें खाली करते हुए नजर आए। उन्होंने इशारों-इशारों में ये कह दिया कि वह गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए अपनी जेब में कुछ भी नहीं रखते हैं।

बुमराह की गैरमौजूदगी में विराट कोहली की कप्तानी टॉप लेवल नजर आई। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैंस को भी चिढ़ाया और उन्हें सैंडपेपर वाला कांड याद दिलाया, जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 2018 में किया था। इसके अलावा अपनी टीम के फैंस को जोश में रहने को कहा।

ऑस्ट्रेलियाई फैंस को Virat Kohli ने दिया करारा जवाब

दरअसल, स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद मैदान में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई फैंस जमकर हूटिंग कर रहे थे। ऐसे में विराट कोहली को उनको अपने ही अंदाज में जवाब दिया और अपने पैंट की जेबें दिखाईं कि उनमें कुछ नहीं है और सैंडपेपर भी नहीं है। सैंडपेपर से ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बल्लेबाज कैमरोन बैनक्राफ्ट ने 2018 में केपटाउन में बॉल टैंपरिंग की थी।

उसके लिए स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगा था, जबकि बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा था। वो सैंड पेपर मुद्दा अक्सर फैंस को याद आते रहता है और फिर वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को चीटर चीटर कहकर पुकारते हैं। हालांकि, विराट कोहली हमेशा स्टीव स्मिथ के साथ खड़े नजर आते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को उन्हीं के अंदाज में जवाब देकर बोलती बंद कर

विराट कोहली भारत के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं। वे सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, 2022 की शुरुआत में वे कप्तानी छोड़ चुके हैं। अब उनको मजबूरी में कप्तानी करनी पड़ रही है, क्योंकि रोहित शर्मा ये मैच खेल नहीं रहे। उनकी जगह कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैदान पर नहीं हैं।

আরো ताजा खबर

क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान

2011 World Cup (Image Credit- Twitter) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट...

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका...

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...