Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, खुद को बोल्ड करने वाले हिमांशु सांगवान के लिए गेंद की साइन, देखें वीडियो

VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, खुद को बोल्ड करने वाले हिमांशु सांगवान के लिए गेंद की साइन, देखें वीडियो

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli), हाल में ही करीब 12 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी में वापसी करते हुए नजर आए थे। कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियम पर दिल्ली बनाम रेलवे मैच में हिस्सा लिया था।

हालांकि, इस मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और दिल्ली की ओर से पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को रेलवे की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड आउट कर सुर्खियां बटोरी थी।

दूसरी ओर, अब कोहली ने हिमांशु के प्रति दिल जीतने वाला जैस्चर दिखाया है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वायरल वीडियो में कोहली हिमांशु के लिए गेंद को साइन करते हुए नजर आ रहे हैं और खिलाड़ी के साथ कोहली ने तस्वीर भी खिंचवाई है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो के देखने के बाद, फैंस गद-गद हो उठे हैं।

देखें विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में बताएं तो वह पिछले कुछ समय से रेड बाॅल क्रिकेट में रन नहीं बना पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब भारतीय टीम को बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था, तो कोहली का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था।

कोहली खेले गए पांच मैचों में सिर्फ 190 रन ही बना पाए थे। साथ ही पूरी सीरीज के दौरान वह एक ही तरह से आउट होते हुए नजर आए, जिसकी क्रिकेट जगत के साथ पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की थी। आउट साइड ऑफ स्टंप की लाइन ने कोहली को खासा परेशान किया।

खैर, अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पहले इस सीरीज में कोहली अपनी पुरानी लय को वापिस हासिल करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...