Skip to main content

ताजा खबर

“मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था”- विराट कोहली का विकेट लेने के बाद बोले हिमांशु सांगवान

Virat Kohli & Himanshu Sangwan (Photo Source: X)

जारी रणजी ट्रॉफी सीजन के सातवें दौर में रेलवे के खिलाफ दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 खिलाड़ियों में से, अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे हजारों फैंस सिर्फ एक खिलाड़ी को देखना चाहते थे जो थे विराट कोहली। 12 साल बाद घरेलू मैदान पर उनकी वापसी ने एक साधारण रणजी मैच की वैल्यू इंटरनेशनल मैच के बराबर हो गई थी। उनको देखने के लिए दूर दूर से लोग अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे हुए थे। 

कोहली की रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी पर खेली गई पारी सिर्फ 15 गेंद तक चली। कोहली को खेलते हुए देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में लगभग 5000 दर्शक पहुंचे हुए थे लेकिन रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने दिल्ली की पहली पारी के 28वें ओवर में जैसे ही कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ा, अधिकतर फैंस स्टेडियम छोड़कर वापस चले गए।

Virat Kohli का विकेट लेने के बाद Himanshu Sangwan ने दिया बड़ा बयान

वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली के विकेट लेने के बाद अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि,  “यह मेरे लिए वाकई बहुत खास पल था। विराट ने इस देश और पूरी दुनिया में अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है। उनका विकेट लेना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था।”

उन्होंने आगे कहा, “विराट भैया के साथ रणजी ट्रॉफी को बहुत महत्व मिल रहा है। यह बहुत अच्छा लगता है। हमें उनसे (रणजी में खेलने वाले राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों से) बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना बहुत बड़ी बात है।”

इस मैच में कोहली ने एक रन बनाकर अपना खाता खोला और इसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सांगवान को निशाना बनाया। उन्होंने सांगवान की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव से चौका लगाया। लेकिन उसके बाद ठीक अगली गेंद पर कोहली आउट हो गए। कोहली ने सांगवान की वो गुड लेंथ पर की गई अगली गेंद को ड्राइव करना चाहा लेकिन वह चूक गए और गेंद ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...