Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: लाॅर्ड्स की बालकनी से फैंस के साथ बीयर चेस करते हुए James Anderson ने क्रिकेट करियर को कहा अलविदा 

James Anderson (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, 12 जुलाई को मेजबान टीम की 114 रन व पारी की जीत के बाद समाप्त हुआ। साथ ही इस जीत के साथ 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने भी अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। बता दें कि इस बात की घोषणा एंडरसन ने कुछ समय पहले ही कर दी थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मेजबान इंग्लैंड ने खेल के तीसरे दिन जीत हासिल की, तो इस मैच के साथ एंडरसन के शानदार क्रिकेट करियर का भी अंत हो गया। अपने करियर के आखिरी मैच में एंडरसन ने कुल चार विकेट हासिल किए।

दूसरी ओर, इस मैच के खत्म होने के बाद एंडरसन अपने क्रिकेट करियर को यादगार बनाते हुए कुछ ऐसा करते हुए नजर आते हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि मुकाबले की समाप्ति के बाद एंडरसन ऐतिहासिक लाॅर्ड्स स्टेडियम की बालकनी से फैंस के साथ ब्रूड बियर से लबालब भरा मग चेस करने के बाद, एक सांस में खत्म करते हुए नजर आए हैं। एंडरसन द्वारा बीयर पीते हुए ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

देखें जेम्स एंडरसन की यह वायरल वीडियो

Jimmy delivering the goods at Lord’s, one last time 🤣🍻 pic.twitter.com/QdFjUDVLIA

— England Cricket (@englandcricket) July 12, 2024

इतिहास रचने से मात्र 5 विकेट दूर रहे एंडरसन

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ लाॅर्ड्स में हुए पहले टेस्ट मैच से पहले जिमी एंडरसन के नाम 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट दर्ज थे, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आने के लिए कुल 9 विकेट की तलाश थी।

लेकिन वह अपने फाइनल मैच में सिर्फ 4 विकेट ही हासिल कर पाए, और 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिन शेन वाॅर्न को पीछे छोड़ने से महज 5 विकेट दूर रह गए। एंडरसन के रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में एक युग का अंत हो गया।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...