Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: लाबुशेन की इस हरकत पर बुरी तरह भड़के सिराज, बीच में कोहली की एंट्री और फिर…

AUS vs IND: Siraj, Marnus Labuschangne, & Virat Kohli (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ टेस्ट मैच का पहला दिन काफी ज्यादा रोमांच से भरा रहा। कंगारू टीम ने घातक गेंदबाजी कर पहली पारी में भारत को सिर्फ 150 रनों पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपने शानदार खेल से मेजबान को दिन में तारे दिखा दिए।

पहले दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर महज 67 रन बनाए और अभी टीम 83 रनों से पीछे है। पहले दिन के खेल के दौरान मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस कारण मार्नस लाबुशेन पर भड़के मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 13वें ओवर के दौरान मोहम्मद सिराज ने एक शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी, जो पीछे की ओर उछली और मार्नस लाबुशेन के थाई-पैड पर जाकर लगी। गेंद को स्टंप के करीब जाते हुए देख सिराज दौड़े।

सिराज जैसे ही गेंद के करीब पहुंचे वैसे ही लाबुशेन ने गेंद पर बल्ला मार दिया और गेंद दूर चली गई। लाबुशेन की इस हरकत पर सिराज आगबबूला हो गए और लाबुशेन से बात करते हुए नजर आए। विराट कोहली ने फिर फील्डर से गेंद मांगकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए गिल्लियां उड़ा दीं।

यहां देखें वीडियो-

Things are heating up! Siraj and Labuschagne exchange a few words.#INDvsAUS pic.twitter.com/leKRuZi7Hi

— 彡Viя͢ʊs ᴛᴊ ᴘᴇᴛᴇʀ र (@TjPeter2599) November 22, 2024

मोहम्मद सिराज ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लाबुशेन 52 गेंदों में मात्र 2 रन बना पाए। आपको बता दें, विराट कोहली ने लाबुशेन का कैच ड्रप कर दिया था, जब वो शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे थे। सिराज ने जब लाबुशेन का विकेट लिया तो फिर विराट ने राहत की सांस लेते हुए उन्हें खुशी से गले लगाया।

No harm done by Virat Kohli’s dropped catch earlier, as Mohammed Siraj got Marnus Labuschagne for just 2 runs.

Virat hugged Siraj in relief after the wicket🫂

📸: Disney + Hotstar pic.twitter.com/vMmokT0jVw

— CricTracker (@Cricketracker) November 22, 2024

सिराज ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन 9 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह 10 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट और हर्षित राणा 8 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट ले चुके हैं।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...