Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “मैं तुमसे ज्यादा तेज फेंकता हूं”- जब स्टार्क ने किया हर्षित राणा को स्लेज

Mitchell Starc & Harshit Rana (Photo Source: X)

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इस वक्त पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाने के बाद 46 रनों की बढ़त हासिल की। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कंगारुओं पर कहर बरपाया। बुमराह ने पांच विकेट हॉल लिया जबकि डेब्यूटेंट हर्षित राणा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए।

शनिवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 51.2 ओवर में 104 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेलेंडर बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम को काफी देर तक गेंदबाजों को परेशान किया। स्टार्क ने बल्लेबाजी के दौरान मजाकिया अंदाज में हर्षित को ‘स्लेज’ किया। दोनों के ‘फनी बैंटर’ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

मिचेल स्टार्क ने अलग अंदाज में किया हर्षित राणा को स्लेज

बता दें कि भारत ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट ले चुके थे। दूसरे दिन एलेक्स कैरी (21) और नाथन लियोन भी जल्दी आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 रन से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी। लेकिन अंत में, स्टार्क ने संभलकर बल्लेबाजी की। वहीं जब हर्षित 30वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने स्टार्क को बाउंसर डाली।

यह बाउंसर स्टार्क के ग्लव्‍स पर जाकर लगी। इसके बाद, स्टार्क ने मुस्कुराते हुए कहा कि, ”मैं तुमसे ज्यादा तेज गेंद फेंकता हूं। मेरी याददाश्त बहुत अच्छी है।” दरअसल, कंगारू पेसर ने संकेत दिया कि हर्षित को भी इसी तरह की बाउंसर का सामना करना पड़ सकता है।

Mitch Starc offers a little warning to Harshit Rana 😆#AUSvIND pic.twitter.com/KoFFsdNbV2

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 23, 2024

स्टार्क के कमेंट के बाद हर्षित भी हंसते हुए नजर आए। आपको बता दें कि, दोनों आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं। स्टार्क के मजाकिया कमेंट पर क्रिकेट फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कहा, ”हर्षित का रिएक्शन कितना बेहतरीन है।” दूसरे ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, ”उस कमेंट के बाद हर्षित राणा बहुत तेज गेंद डाल रहे हैं।” अन्य ने कहा, ”स्टार्क का पुराना साथी 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद मार रहा है।”

আরো ताजा खबर

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी आईपीएल के जारी सीजन में आज 17...

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...