Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मेलबर्न में एक स्पेशल फैन से मिले ऋषभ पंत, बच्ची की बातें सुन इमोशनल हो गया खिलाड़ी

VIDEO: मेलबर्न में एक स्पेशल फैन से मिले ऋषभ पंत, बच्ची की बातें सुन इमोशनल हो गया खिलाड़ी

Rishabh Pant (Photo Source: X)भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (26) से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट है। भारतीय खिलाड़ी इस वक्त आगामी मैच के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

इसी बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक नन्हीं फैन से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

मेलबर्न में नन्हीं फैन से मिले ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने नन्हीं फैन से एमसीजी में मुलाकात की। बातचीत के दौरान पंत की मासूमियत देखते बन रही थी। उन्होंने बहुत गौर से और मुस्कुराते हुए उसकी बात सुनी। फैन ने कहा कि, ऋषभ आपसे मिलकर अच्छा लगा। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार किसी क्रिकेटर से मिल रही हूं, जिस पर पंत इमोशनल हो गए।

पंत ने कहा कि, मुझे भी मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने फैन से कहा कि आप स्वस्थ रहें और हमेशा खुश रहें। पंत और फैन की बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे हैं और पंत पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

वहीं अगर इस सीरीज में ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो बैटिंग में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं। पर्थ में उन्होंने 37 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। गाबा टेस्ट में तो वह केवल 9 रन बना सके, और इस मैच में बारिश के कारण उनकी दूसरी पारी में बैटिंग नहीं आई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पर्थ टेस्ट 295 रन और ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीता था। वहीं, गाबा में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए आखिरी दोनों टेस्ट जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...