Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मिचेल स्टार्क की तैयारी देख बढ़ी भारतीय फैंस की टेंशन, नेट्स में हेड को फेंके खतरनाक बाउंसर

Mitchell Starc and Travis Head (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहले टेस्ट के लिए जमकर तैयारियां कर रही है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को ट्रैविस हेड के खिलाफ खतरनाक बाउंसर फेंकते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नेट्स में मिचेल स्टार्क ने की खतरनाक गेंदबाजी

मिचेल स्टार्क द्वारा फेंकी गई बाउंसर को ट्रैविस हेड ठीक से पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी। वीडियो को देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट में भी स्टार्क खतरनाक गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

यहां देखें वीडियो-

Starc is getting ready for BGT. 💀 pic.twitter.com/WJ0d0UY5dA

— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) November 20, 2024

आपको बता दें, ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहेंगी, यहां कि सतह अतिरिक्त उछाल प्रदान करेगी। पहले टेस्ट के लिए एक ग्रीन पिच तैयार की गई है और बारिश के कारण पिच काफी समय तक कवर के नीचे रही, जिससे बल्लेबाजों को और परेशानी हो सकती है। ऐसे में गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें-

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा के साथ नाथन मैकस्वीनी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने भारत-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 4 पारियों में 55 के औसत से 166 रन बनाए थे। पर्थ टेस्ट के दौरान मैकस्वीनी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श के चलते ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर मजबूत है।

तेज गेंदबाजी यूनिट कप्तान पैट कमिंस, स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श के साथ अच्छी दिख रही है। अगर जरूरत पड़ती है तो टीम पांचवें तेज गेंदबाज के रूप में मार्नस लाबुशेन का उपयोग कर सकती है। वहीं, स्पिन की बात करें तो नाथन लियोन अहम भूमिका निभाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11ः उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...