Skip to main content

ताजा खबर

Video: मिचेल सैंटनर ने द हंड्रेड 2024 में सैम करन को आउट करने के लिए लिया एक शानदार डाइविंग कैच

Video मिचेल सैंटनर ने द हंड्रेड 2024 में सैम करन को आउट करने के लिए लिया एक शानदार डाइविंग कैच

Mitchell Santner (Source X)

इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग (The Hundred) में मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने एक अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है। लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर हुए इस मैच में ओवल इनविंसिबल्स और नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स का आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दर्न सुपरचार्ज की टीम ने 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर 145 रन बनाए।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ओवल इनविंसिबल्स ने 53 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। इसी समय मैदान में उतरे सैम करन ने मैथ्यू की एक शॉर्ट गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शॉट मारा। जैसे ही गेंद सीमा रेखा पार करने वाली थी तभी बिजली की गति से आए मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner Diving catch in The Hundred) ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपका। अब यह कैच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और न्यूजीलैंड के इस शानदार क्रिकेटर के फील्डिंग की खूब सराहना हो रही है।

देखें वीडियो: मिचेल सैंटनर का शानदार डाइव 

इस मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स द्वारा दिए गए 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओवल इनविंसिबल्स की टीम 100 गेंदों में 9 विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई। इसके जरिए हैरी ब्रूक की नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स टीम ने 19 रनों से जीत हासिल कर ली है।

अपने अभियान की शुरुआत में मामूली हार के बाद, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने लगातार दो जीत दर्ज की हैं, दोनों ही जीत उन्होंने पूर्व चैंपियन के खिलाफ दर्ज की हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के मार्गदर्शन में हैरी ब्रूक की अगुआई वाली यह टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। देखें-

The Hundred Points Table (Updated till 3rd August) 

No Team M W L T N/R PTS Net RR Form
1 ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) (Men) 3 2 1 0 0 4 0.700
LWW
2 ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) (Men) 3 2 1 0 0 4 0.554
LWW
3 सदर्न ब्रेव (Southern Brave) (Men) 3 2 1 0 0 4 0.493
WLW
4 नॉर्थन सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) (Men) 3 2 1 0 0 4 -0.073
WWL
5 बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) (Men) 3 2 1 0 0 4 -0.556
WWL
6 वेल्श फायर (Welsh Fire) (Men) 3 1 2 0 0 2 0.386
LLW
7 लंदन स्पिरिट (London Spirit) (Men) 3 1 2 0 0 2 -0.030
WLL
8 मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स (Manchester Originals) (Men) 3 0 3 0 0 0 -1.659
LLL

আরো ताजा खबर

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...

इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को मिला नया बैटिंग कोच, PCB ने माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

Mike Smith Named Pakistan Batting Coach Ahead of England Tests (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के आगामी तीन-टेस्ट मैचों के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व...

Women’s Asia Cup 2026: UAE करेगा मेजबानी? ACC की औपचारिक घोषणा का अभी भी इंतजार

Women’s T20 Asia Cup 2026 likely to be hosted in UAE; official ACC confirmation awaited (image via getty) महिला टी20 एशिया कप का छठा संस्करण 28 अगस्त से 13 सितंबर,...

4 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 2: शफीक के शतक और बाबर के 86 रनों से पाकिस्तान को बढ़त मिली पोर्ट ऑफ...