Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “माइक के पास ही रहोगे पता है, आपके one-liners का वेट…”- सूर्या ने रोहित शर्मा के लिए भेजा खास मैसेज

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां टीम ने पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है। दोनों टीमों के बीच अब 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा अकसर स्टंप-माइक में अपने मजेदार वन-लाइनर्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के लिए एक खास मैसेज भेजा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

कुछ और ढंग का सुनेंगे मजा आ जाएगा- सूर्यकुमार यादव

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने बात करते हुए कहा कि वह वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के मजेदार कमेंट सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूर्या ने वीडियो में कहा,

मुझे उन्हें क्या संदेश देना चाहिए? वनडे सीरीज के लिए ऑल द बेस्ट। मैं मैच को बहुत करीब से देखूंगा आपके वन-लाइनर्स का इंतजार करूंगा। माइक के पास ही रहोगे आप, पता है। इतने सारे लड़के आपके मिलेंगे नये-नये तो एक-एक वन-लाइनर हो जाए। कुछ और ढंग का सुनेंगे मजा आ जाएगा।

यहां देखें सूर्यकुमार यादव का वीडियो-

𝙎𝙥𝙞𝙣 𝙞𝙩 𝙩𝙤 𝙬𝙞𝙣 𝙞𝙩! 😎

Hear it from #TeamIndia’s match-winners with the ball during that dramatic Super-over finish yesterday 🎥🔽#SLvIND | @surya_14kumar | @Sundarwashi5 | @rinkusingh235 pic.twitter.com/LQs4c9pLeq

— BCCI (@BCCI) July 31, 2024

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं। ऋषभ पंत जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। अब श्रीलंका दौरे से वनडे फॉर्मेट में भी वापसी करने के लिए तैयार है। साथ ही हर्षित राणा और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ियों को भी सीरीज में मौका मिला है।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रियान पराग, शिवम दुबे, वाशिगंटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...