Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बेटे के जन्म के बाद पहली बार स्पॉट हुए रोहित शर्मा, खास अंदाज में मनाया अपने पिता का बर्थडे

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। रोहित की पत्नी रितिका ने 15 नवंबर को एक बेटे को जन्म दिया। फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े शख्स जमकर हिटमैन को बधाई दे रहे हैं। इस बीच, रोहित परिवार के साथ अपने पिता का जन्मदिन मनाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई में परिवार के साथ रोहित शर्मा ने सेलिब्रेट किया पिता का जन्मदिन

वीडियो में रोहित शर्मा अपने पिता और परिवार वालों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बर्थडे पार्टी में रोहित की पत्नी रितीका और उनकी बेटी समायरा शामिल नहीं हुई थी।

Captain Rohit Sharma spotted in Mumbai first time after junior Hitman birth🥹😍 celebrating his father’s birthday with his family🥹❤️

Missing Ritika bhabhi & Sammy 🥺 pic.twitter.com/XZkdm8fSbI

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 19, 2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नहीं खेलने वाले हैं। उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस वक्त कई लोग हिटमैन की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनका समर्थन भी किया है।

रोहित शर्मा की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है। मैनेजमेंट ने देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया है। जो भारत-ए के साथ दौरा कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल या अभिमन्यु ईश्वरन में से कोई एक पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकता है। वहीं, देवदत्त पडिक्कल गिल की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आपको बता दें, शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे, उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। वह पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

AUS vs IND: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट- 22-26 नवंबर, पर्थ, सुबह 7ः50 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा टेस्ट- 6-10 दिसंबर, एडिलेड, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

तीसरा टेस्ट- 14-18 दिसंबर, ब्रिसबेन, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

चौथा टेस्ट- 26-30 दिसंबर, मेलबर्न, सुबह 5ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)

पांचवां टेस्ट- 3-7 जनवरी, सिडनी, सुबह 5ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...