Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बेंगलुरु में राहुल द्रविड़ का गर्मजोशी के साथ स्वागत, युवा खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

VIDEO: बेंगलुरु में राहुल द्रविड़ का गर्मजोशी के साथ स्वागत, युवा खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Rahul Dravid receives guard of honour

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आखिरकार भारतीय टीम ने 11 साल के इंतजार के बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारत ने बारबाडोस में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। इसके साथ ही कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया है और अब बीसीसीआई नए हेड कोच की तलाश में है, जिसमें गौतम गंभीर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

वहीं राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) इस वक्त बेंगलुरु में हैं, जहां एक स्थानीय क्रिकेट एकेडमी में युवा क्रिकेटरों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भारतीय टीम के साथ अथक मेहनत और टीम को चैंपियन बनाने के लिए राहुल द्रविड़ ने काफी संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरुप आज उन्हें यह सम्मान मिला है। क्रिकेट एकेडमी के युवा टैलेंट और कोचिंग स्टाफ ने भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को सम्मानित किया।

युवाओं ने अपना बल्ला उठाकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और कोचिंग स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत किया। वर्ल्ड कप विजेता कोच ने खुशी से सभी से हाथ मिलाया और इस गर्मजोशी के स्वागत से काफी गदगद नजर आए।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by SIX Cricket Community (@six_cricket_community)

बता दें कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने 1996 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और 2012 तक भारत के लिए खेले, लेकिन वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए एक सपना था। अब उन्होंने एक कोच के रूप में इस सपने को जिया है। कप्तान के रूप में 2007 वर्ल्ड कप और कोच के रूप में 2023 वर्ल्ड कप हार ने उन्हें तोड़ा, लेकिन 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के साथ उन्होंने करियर का सुखद अंत किया।

द्रविड़ ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है और अब भविष्य के टैलेंट को निखारने पर फोकस करेंगे। उन्होंने बेंगलुरु की स्थानीय क्रिकेट एकेडमी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में मैदान पर वापस आने और उभरते टैलेंट पर ध्यान देने के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।

আরো ताजा खबर

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...

20 लाख के बेस प्राइस से 18 करोड़ तक! 2019 से 2026 तक हर साल कितनी हुई अर्शदीप की कमाई?

Arshdeep Singh IPL Salary (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का करियर, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी के उदाहरणों में से एक है।...

NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, रचिन रवींद्र और कॉनवे की वापसी

NZ vs IND 2026: New Zealand Announce 14-Member Test Squad for Upcoming India Series (image via getty) बुधवार, 11 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली दो...

आखिरकार पूरा हुआ ट्रेड! MI छोड़ अब PBKS के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई से जुड़े अर्शदीप सिंह

IPL 2027 Trade: Hardik Pandya Moves to Punjab Kings as Arshdeep Singh Joins Mumbai Indians (image via X) मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले ऑफिशियल तौर...