
Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)
बतौर कोच Rahul Dravid की टीम इंडिया से शानदार विदाई हुई है, जहां खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर द्रविड़ को खास गिफ्ट दिया है। इस बीच टीम से विदाई लेने से पहले द्रविड़ ने आखिरी बार खिलाड़ियों के सामने अपने मन की बात रखी, वहीं इस दौरान ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायर था।
ड्रेसिंग रूम में क्या-क्या बोले Rahul Dravid?
सबसे पहले Rahul Dravid ने अपनी स्पीच में कहा कि, मेरे पास शब्दों की कमी है और मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। साथ ही उन्होंने कहा की, मुझे शानदार पलों का पार्ट बनाने के लिए सभी का शुक्रिया और आप वर्ल्ड कप जीतने जैसा पल हमेशा याद रखेंगे। द्रविड़ बोले- जो टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने किया, उसके लिए देश को आप पर गर्व है।
Rahul Dravid की स्पीच सुनकर रोना आ जाएगा आपको
*Rahul Dravid ने खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया, साथ ही कहा- गर्व है इस टीम के साथ था।
*द्रविड़ ने कहा- रोहित धन्यवाद आपने कॉल किया था और टीम के साथ बने रहने के लिए बोला था।
*आप सभी को निजी तौर पर जानकर अच्छा लगा, मैं BCCI के काम की तारीफ करता हूं- द्रविड़।
*अपनी स्पीच के दौरान काफी जोश में नजर आ रहे थे द्रविड़, सभी ने बजाई उनके लिए तालियां।
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से Rahul Dravid का ये वीडियो आया है सामने
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
कप्तान रोहित शर्मा के खास वीडियो पर भी नजर डाल लेते हैं
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया इस बार
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने इस बार एक भी मैच नहीं हारा, ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका ने भी किया था। ग्रुप स्टेज में भारत ने आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था, कनाडा के खिलाफ मैच रद्द हो गया था। सुपर-8 में टीम ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को मात दी। वहीं सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया, आखिर में फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर खिताब जीत लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

