Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बुमराह ने सैम कोंस्टास को किया बोल्ड, फिर खास अंदाज में मनाया जश्न, मुंह ताकता रह गया कंगारू बल्लेबाज

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: X)

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 साल के सैम कोंस्टास को डेब्यू का मौका दिया। अपने पहले ही मैच में इस 19 साल के खिलाड़ी ने खूब सूर्खियां बटोरी। सबसे पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए और हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं कुछ देर बाद उनकी विराट कोहली से भी तूतूमैंमैं हुई थी।

वहीं उसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग कर रही थी तो सैम मैदान पर मौजूद दर्शकों के साथ भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कोंस्टास जब दूसरी पारी में बैटिंग करने आए तब जसप्रीत बुमराह ने दूसरी इनिंग में उन्हें आउट कर आईना दिखाया है।

Sam Konstas को आउट करने के बाद Jasprit Bumrah का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

पहली पारी में 60 रन बनाने वाले सैम कोंस्टास को दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया और 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। सैम को आउट करने के लिए बुमराह ने पूरा सेट अप बनाया था, पहले दो तीन गेंदें उन्होंने विकेट के करीब डाली, मगर विकेट वाली गेंद बुमराह ने थोड़ी आगे फेंकी और स्टंप पर निशाना साधा।

बुमराह का ये प्लान काम कर गया और उन्होंने कोंस्टास को क्लीन बोल्ड किया। कोंस्टास को आउट करने के बाद जसप्रीत बुमराह का रिएक्शन देखने वाला था। उन्होंने मैदान पर मौजूद दर्शकों से शोर मचाने को कहा और ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज के मजे लिए। भारतीय पारी के दौरान कोंस्टास भी ऐसे ही मजे ले रहे थे।

MIDDLE STUMP! Jasprit Bumrah gets Sam Konstas with a pearler. #AUSvIND | #DeliveredWithSpeed | @NBN_Australia pic.twitter.com/A1BzrcHJB8

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2024

नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने मैच में वापसी की है, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों के आगे टीम इंडिया 369 रन ही बना पाई। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना चुकी है और उनके पास अभी 159 रनों की बढ़त है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...